यह तस्वीरें मेरे शहर ग्वालियर से हैं जंहा कोविड जैसी वबा से पूरा शहर लड़ रहा है,वही रमज़ान के इस मुकद्दस महिने में शहर की मुस्लिम तज़ीमें भी ख़िदमत के कामों को अंजाम देने में जुटी है।
मस्जिदों और मदरसों से इस ज़िम्मेदारी की कमान संभाली जा रही है, खाने से लेकर दवाइयां,आॅक्सीजन सिलेंडर और प्लाज़्मा तक के लिए मुस्लिम युवा पीछे नही हट रहे।
कहीं मुफ्ती Zafar Noori Azhari साहब अपने खिदमतगारों के साथ राशन बांटने के लिए मैदान संभालें हुए हैं तो शहर काज़ी abul aziz Kadri साहब, Nazim Khan भाई,Zuber Rehman भाई,Samad Quadri अपनी टीम के साथ अस्पतालों में खाना पहुचानें में जुटे हैं,कहीं Shanawaz Khan भाई जैसे पत्रकार खबरें पहुचानें के साथ-साथ अपने साथियों को लेकर गरीबों को खाने के पैकेट तक्सीम कर रहे हैं,वहीं शंकरपुर से Vakeel Ahmad भाई, Naeem Ahmad अपनी भारी भरकम टीम के साथ आॅक्सीजन सिलेंडर से मदद करने में पीछे नही हट रहे,तो Salman Khan Farazz भी प्लाज़्मा डोनर बनकर मदद में आगे आये और Moha Yusuf Abbas भाई, Altaf Shaikh Qadri भी ज़रूरत मंदो की ख़िदमत के लिए खड़े हैं।
नाम बहुत है और तस्वीरें भी ठेरों है जो इनकी इंसानी ख़िदमत की ग्वाह हैं क्योंकि भूखा ना रह जाए मेरे शहर में कोई,यही इन सभी की कोशिशें है।इसलिए शहर के अस्पतालों से लेकर रैन बसेरों तक,सड़को से लेकर चौराहों और मोहल्लों तक यह,योद्घाओं की तरह मैदान में डटे है।
ज़िदांबाद मेरे भाईयों हमारा वतन महफूज़ रहे,आबाद रहे और जल्द ही इस मुश्किल दौर से बाहर आए-आमीन


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.