Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 10, 2021

शराब की होम डिलीवरी पर भड़की भाजपा नेत्री, कहा- रद्द करें आदेश

 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया

शराब की होम डिलीवरी पर भड़की भाजपा नेत्री, कहा- रद्द करें आदेश

राज्य सरकार द्वारा शराब दुकान खोलने और होम डिलीवरी के फैसले पर भाजपा नेत्री अधिवक्ता दीपिकाशोरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अनेको घोषणाओं के साथ पूर्ण शराबबंदी का वादा कर  सत्ता में आई कांग्रेस और अब जब पूरे प्रदेश की हालत लॉकडाउन के  कारण बदहाल है लोगों के घरों में खाने को राशन नहीं है इस दौरान इस संवेदनहीन सरकार ने न सिर्फ शराब दुकान खोलने का फैसला किया है, बल्कि होम डिलीवरी की सुविधा के साथ लाइसेंसधारी कोचिए नियुक्त करने जा रही है,जिससे समाज मे बुरा प्रभाव पड़ेगा ,लॉक डाउन के दौरान घर की रसोई की हालत से ही महिलाओं को जूझना पड़ रहा है ऐसे में सरकार के इस विचित्र फैसले से घरों की हालत क्या होगी यह एक सोचनीय प्रश्न है।सरकार को इस फैसले को तत्काल रद्द करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब विपक्ष में थी तब शराबबंदी के लिए कैसी बातें करते थे, उन्हें याद करना चाहिए। कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था। कोरोना के कारण जो लॉकडाउन किया गया है शराबबंदी करने हेतु  अवसर लेकर आया था। जिसमे लम्बे समय तक शराब न मिलने के कारण शराब के आदी भी  इसके बिना रहना सीख रहे थे  परन्तु सरकार के इस फैसले से पुनः उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ने वाला है।  शराब दुकान खोलने का फैसला कर सरकार ने घर-घर में आई शांति और समृद्धि को खत्म करने का काम कर रही है। शराब की होम डिलवरी के आदेश से निश्चित तौर पर शराब की काला बाजारी पुनः शुरू होगी,समाज मे अराजगता का माहौल बनेगा घरों की शांति बिखर जाएगी

 इस आदेश पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।

सरकार लगातार अपने गलत  फैसले से  छत्तीसगढ़ की जनता के  साथ शर्मसार कर देने वाली हरकत कर रही है 

साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता की कोई सूध लेने  कांग्रेस सरकार को कोई चिंता नही है

सरकार ने शराब की होम डीलीवरी के लिए सोचा परन्तु प्रदेश की जनता को  कोरोना वैश्विक महामारी  जो पूरे विश्व और छत्तीसगढ़ प्रदेश में फैली हुई है ऐसे समय मे कोरोना के लिये घर घर जा कर वेक्सीनेश के लिए सोचती तो बेहतर होता

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad