नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील के ग्राम मेख और करकबेल के पास सडक मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से युवक आशीष नेमा की मौत हो गई ग्राम मेख निवासी युवक खेती किसानी करने जब करकबेल पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर में डीजल भरा कर लौट रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होने से टैक्टर पलट गया
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गोटेगांव से 108 द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव लाया गया अस्पताल में बीएमओ डॉक्टर एस. एस. धुर्वे ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया| इसके उपरांत मृतक का पी.एम. कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया मृतक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ राजू नामक व्यक्ति का भांजा है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.