कोटा क्षेत्र मे अफवाह ऐसा की नहीं पहुचे ग्रामीण अंचल के लोग टीकाकरण के लिए बनाये गये 10 कोविड सेंटर मे कई पंचायतो का खाता भी नहीं खुला.
बिलासपुर जिला अंतर्गत कोटा ब्लाक मे अफवाह के चलते लोग वैक्सीन लगवाने घर से नहीं निकल रहे है इस क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो मे ये अफवाह फैली है की टिका लगवाने से लोग लम्बे समय के लिए बीमार पड़ते है, टिका लगवाने से कई जगहों मे मृत्यु हो रही है, सरकार जनसंख्या कम करने के लिए वैक्सीन मे जहर डलवाकर लोगो को मार रहे है,बिना जाँच के टिका लगाते है ग्रामीण क्षेत्रों मे डॉक्टर साधरण सर्दी खासी बुखार को भी कोरोना बताकर अस्पताल मे भर्ती कर रहे है और बताया जा रहा है
अस्पताल जाने वाले लौट के नहीं आ रहे है आदि तरह तरह के इस क्षेत्र मे अफवाह फैले है इस कारण कल हुए तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान फ़ैल रहा लक्ष्य से कम लोग आये कोटा ब्लाक टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त है नोडल अधिकारी डॉ आनंद परिहार से बात हुई डॉ परिहार ने कहा कल कोटा ब्लाक मे मात्र 66 लोगो का ही टीकाकरण हुवा है लोग डर भय के कारण टीकाकरण के लिए अभी सामने नहीं आ रहे लगातार स्वास्थ्य विभाग लोगो को टीकाकरण के लिए जन जाग्रति अभियान चला रही है पर भी अभी लक्ष्य के काफ़ी दूर है
कल कोटा ब्लाक मे 10 सेंटर बनाये गए थे अंत्योदय परिवारों के 18 से 44 वर्ष के के लोगो को टीकाकरण के लिए डर इतना है की क्षेत्र मे कई पंचायतो का खाता भी नहीं खुला सिर्फ गिने चुने लोग ही टीकाकरण कराने पहुचे.महामारी के इस उग्र रूप को देखते हुए भी जागरूकता अभियान चलाना पड़े तो टीकाकरण कब तक हो पाएगा पता नहीं। CNI मीडिया लोगों से अपील करती है भ्रामक पोस्ट अथवा मैसेज के छलावे में न आवें कोरोना महामारी से निपटने सरकार व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.