*छत्तीसगढ़..
जिला - बालोद, दल्लीराजहरा दिनांक 3 मई 2021 को जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी ने कार्यपालन अभियंता पी. आई. यू.2 को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत धोबेदंड से संबंध ग्राम झिकाटोला , दर्राटोला , कोंडेकसा के जर्जर सड़को का मरम्मत कार्य जल्द प्रारंभ करने हेतु मांग की । जीत गुहा नियोगी*
(दल्लीराजहरा)- जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी ने कार्यपालन अभियंता पी.आई.यू.-2 को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत धोबेदंड से सम्बद्ध सड़को के जर्जर होने की सूचना दी एवम जर्जर सड़क की मरम्मत कार्य कराने हेतु मांग की।
जीत गुहा नियोगी द्वारा कहा गया कि 5 वीं अनुसूची के तहत अनुसूचित क्षेत्र के ग्राम झिकटोला,दरराटोला से कोंडेकसा वर्तमान समय में ग्राम पंचायत धोबेदण्ड से संबंधित है ।
तीनों गांवों में हजारों की जनसंख्या है। इन तीनों ग्रामों में मूलभूत सुविधाएं जैसे राशन, अस्पताल एवं अन्य आवश्यक घरेलू उपयोग हेतु ग्राम वासियों को नजदीकी दल्ली राजहरा शहर में प्रतिदिन आवागमन रहता है।
परन्तु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़क निर्माण कार्य ग्राम झिकाटोला,दर्राटोला से कोंडेकसा पैकेज नंबर सी.जी 05-88 लंबाई 03 किलोमीटर लागत 112.83 लाख की कार्य प्रारंभ होने की तिथि 17/02/2017 से 31/03/2018 तक पूर्ण किया गया था। जिसकी संधारण अवधि 5 वर्ष निर्धारित की गई थी जिसमें प्रतिवर्ष वार मरम्मत कार्य किया जाना था परंतु वर्तमान समय में उक्त सड़क की हालत काफी दयनीय स्थिति में पहुंच गई है जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे और किए गए डामरीकरण पूर्ण रूप से बाहर निकल चुके हैं एवं प्रति वर्ष वार सड़क का मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है।
उक्त सड़क के माध्यम से आसपास के ग्रामवासी आपातकालीन स्थिति जैसे महिलाओं की डिलीवरी हेतु 108 संजीवनी एक्सप्रेस एवं अन्य दुर्घटना होने पर शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा जाने के लिए उक्त मार्ग का प्रयोग करते हैं जिससे मरीजों को काफी दिक्कतें होती है एवं उनकी जान पर बात बन आती है जो कि ग्राम वासियों के लिए अत्यंत पीड़ा दायक स्थिति है साथ ही वर्तमान समय में दल्ली राजहरा में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में आपातकालीन सेवा हेतु आवागमन के लिए मुख्य मार्ग के रूप में उपयोग किया जाता है परंतु सड़क की हालत खराब होने की वजह से ग्रामीण जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जीत गुहा नियोगी ने मांग की है कि जल्द ही सड़क का मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाए। ताकि ग्रामवासियों को आवागमन और आपातकाल में परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
सी. एन .आई. न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.