सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर
बेलगहना.....जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 के सक्रिय जनपद सदस्य प्रभात कुमार पाण्डेय ने समस्त क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों को दी भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं। पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यानी अक्षय तृतीया के दिन इनकी जयंती मनाई जाती है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। हनुमानजी की ही तरह इन्हें भी चिरंजीव होने का आशीर्वाद प्राप्त है। भगवान शिव ने इनकी घोर तपस्या से प्रसन्न होकर इन्हें फरसा दिया था।
फरसा को परशु भी कहा जाता है, इसी वजह से इन्हें परशुराम के नाम से जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। भगवान परशुराम भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शास्त्रों में उन्हें अमर माना गया है।
सीएनआई न्यूज़ के रिपोर्टर सुरेंद्र विक्की मिश्रा की ओर से भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं
शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं उपयोगी यही पाठ सिखा गए हैं हमें योगी जय श्री परशुराम परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.