Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 24, 2021

टूल किट मामले को लेकर चाम्पा थाने के सामने विधायक चंदेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी की मांग करते हुए दिया धरना

टूल किट को लेकर कांग्रेस द्वारा देश को बदनाम करने के षडयंत्र का पर्दाफाश करने के लिये भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे छ.ग. प्रदेश में थानों में जाकर धरना देने एवं गिरफ्तारी देने के कार्यक्रम में जांजगीर-चाम्पा जिले के चाम्पा नगर के पुलिस थाने के समक्ष भाजपा के प्रदेश महामंत्री, जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पांच पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया तथा अपनी गिरफ्तारी की मांग करते रहे।


विधायक चंदेल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, भाजपा जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनी देवांगन, चाम्पा नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास सहित सभी पांचों लोगों ने नारा लगाते हुए ठीक दोप. 03.00 बजे चाम्पा थाने परिसर पहुंचे, जहां पर बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस बल ने उन्हे थाने जाने से रोका। टूल किट के मामले को लेकर सभी भाजपा नेता नारे बाजी कर रहे थे व झूठा एफ.आई.आर. दर्ज किये गये है उसे वापिस लेने की मांग की व अपनी गिरफ्तारी की मांग करते रहे। गिरफ्तार नहीं करने पर थाने के सामने धरने पर बैठ गये तथा कांग्रेस के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। भाजपा के नेतागण भाजपा का झण्डा, बेनर व तकतियां लिये चल रहे थे*।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad