दल्लीराजहरा नगर पालिका में भाजपा का नेता प्रतिपक्ष लापता है। संदर्भ में नगर पालिका में पोस्टर चस्पा किया । इस विषय में सेंट्रल न्यूज़ इंडिया द्वारा भाजपा नेता प्रतिपक्ष से खास मुलाकात किया गया।
दल्लीराजहरा - दल्लीराजहरा नगरपलिका में भाजपा नेता प्रतिपक्ष लापता है। ऐसा पोस्टर नगर पालिका में चिपका हुआ मिला।
जिसमें लिखा हुआ था। की भाजपा नेता प्रतिपक्ष लापता है ।और पता बताने वाले लो 101 रुपए का ईनाम दिया जाएगा।
इस विषय में जानकारी मिलते ही।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया चैनल द्वारा खास मुलाकात किया गया।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया रिपोर्टर प्रदीप सहारे के द्वारा पूछा गया की आपके विषय में नगर पालिका में पोस्टर चिपका हुआ मिला उस विषय में आप क्या कहना चाहते है। बॉबी छतवाल द्वारा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया को बताया गया। की जिसने भी वह पोस्टर चिपकाया है। उसकी जानकारी नहीं है।लेकिन जिसने चिपकाया है। क्यों चिपकाया है। ऐसा पोस्टर उसकी मंशा क्या है। यहाँ जानना बहुत ही जरूरी है। वास्तव में मुझे नेता प्रतिपक्ष बने हुए अभी 4 महीना ही हुआ है।
4 महीनों में 40 दिनों का लॉकडाऊन लगा है। उस बिच में किसी भी वार्ड के पार्षद द्वारा कोई भी समस्या लेकर आता है। तो उस समस्या को लेकर नगर पालिका जाते है।और इस गतिविधियों का मैंने मिडिया या समाचार के माध्यम से कोई प्रचार या प्रसार नहीं कर पाया हु।
तो हो सकता है उन्हें लगता होगा की नेता प्रतिपक्ष की भूमिका शून्य है।
इस विषय में कोई सच्चाई नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष को जो कार्य करना चाहिए हम अपने पार्षदों को लेकर नगरपालिका में सक्रिय है।
बॉबी छतवाल ने कहा मै वार्ड क्र. 24 का पार्षद हु। और हम लोग कुल -11 पार्षद है जिस पार्षद दल का मै नेता हु।
और हमारे कोई भी पार्षद ठेकेदारी में संलग्न नहीं है।
और ना ही भाजपा का कोई भी पदाधिकारी ठेकेदारी में सलग्न है।
और अन्य कोई भी व्यक्ति ठेकेदारी में संलग्न है।इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
सी.एन.आई. न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.