Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 25, 2021

*झीरम घाटी के शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया


*झीरम घाटी के शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि* 


*सुकमा -* 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए वरिष्ठ नेताओं और जवानों को आज मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल सहित प्रदेश के मंत्रीमण्डल, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 


मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे इतिहास का काला दिन बताते हुए शहीद हुए सभी लोगों एवं उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल शोक कार्यक्रम में विधायक  मोहन मरकाम,  बृहस्पति सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय  विनोद वर्मा एवं राजेश तिवारी, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू उपस्थित थे। राजसभा सासंद  पीएल पुनिया इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े थे।

सुकमा जिला कार्यालय के स्वानकक्ष से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  हरीश कवासी, उपाध्यक्ष  बोड्डू राजा, कलेक्टर  विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक  के एल ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ  नूतन कुमार कंवर मौजूद थे। सभी ने शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन धारण कर झीरम घाटी में अपने प्राणों की आहूति देने वालों के प्रति अपना शोक प्रकट किया। 

इस अवसर पर दंतेवाड़ा एवं जगदलपुर में शहीद महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बस्तर विश्वविद्यालय और डिमरापाल स्थित स्व. बलीराम कश्यप स्मृति चिकिसा महाविद्यालय के चिकित्सालय का नामकरण शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम पर किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad