Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 4, 2021

दिव्यांग महिलायें हो सकती हैं महिला आयोग में शामिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायगढ़ -- राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर महिला आयोग में दिव्यांग महिलाओं को शामिल करने की अनुरोध को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा संज्ञान में लिये जाने का रायगढ़ दिब्यांग मंच की अध्यक्षा चंचला पटेल ने हार्दिक स्वागत करते हुये पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा पत्र प्रेषित किये जाने के बाद चंचला पटेल ने प्रेसवार्ता के दौरान अरविन्द तिवारी से कहा कि इससे दिव्यागजनों में अच्छा खासा उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय विकलांग मंच के महासचिव एवं झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दिव्यांग महिलाओं को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर महिला आयोग में शामिल करने की मांग की थी। इस पर संज्ञान लेते हुये प्रधानमंत्री कार्यालय ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र के माध्यम से अरूण सिंह को यह सूचना दी गयी है। बताते चलें अरूण सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय को एक पत्र लिखकर कहा था

कि देश की कुल आबादी में दिव्यांगजनों की संख्या 5% से अधिक है. इसलिये जिस प्रकार अनुसूचित जाति एवम जनजाति , पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक समुदाय से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है उसी प्रकार राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर महिला आयोग में सदस्य के रूप में मनोनीत कर दिव्यांग महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाये। आवेदक अरूण सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय को संज्ञान लेने पर आभार व्यक्त करते हुये इस बात पर जल्द ही ठोस परिणाम निकलने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad