Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 10, 2021

वट सावित्री पर वटवृक्ष रोपित कर प्रतिवर्ष वटमहोत्सव मनाने का संस्कार भारती रतनपुर महिला इकाई ने लिया संकल्प

 वट सावित्री पर वटवृक्ष रोपित कर  प्रतिवर्ष वटमहोत्सव मनाने का संस्कार भारती रतनपुर महिला इकाई ने लिया संकल्प


 


रतनपुर तहिर अली की रिपोर्ट


रतनपुर....अखंड सौभाग्य का  पर्व वट सावित्री पूजा संस्कार भारती महिला ईकाई द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया।काल्हामार नाला के किनारे संस्कार भारती महिला ईकाई द्वारा कोरोना को ध्यान मे रखते हुए अलग अलग समूहो मे यह पर्व मनाया गया संस्कार भारती मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा की मेरा सदैव यह मानना है कि हमारा सनातन धर्म हमारी मताओ,  बहनो,बेटीयो,और धर्म-परायण नारियों के वजह से फल फूल रहा है।हमारे सनातन धर्म में आडम्बर का कोई जगह नहीं है।हम सदैव से पेड़ पौधे,नदी पहाड़ पत्थर को भगवान् मानकर प्रकृति पूजा को बढ़ावा देते आये है वट सावित्री का पर्व इसका साक्षात् प्रमाण है,कोरोना काल मे आक्सीजन की कमी ने हमे और ज्यादा सजग और चिंतन शील बनाया है इसलिए हम सभी बहनो ने वट सावित्री पर बरगद के वृक्ष रोपित किये और हर साल वटसावित्री पर इन पौधा का जन्मोत्सव वटमहोत्सव के रूप मे मनाने का संकल्प भी लिया,ताकि पौधा रोपण के साथ ही उसकी सुरक्षा की भी चिंता हो,सर्वप्रथम वैदिक रीति रिवाज से वटवृक्ष की पूजा की गई और "ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमःका जाप करते हूए वट वृक्ष का 108बार प्रदीक्षणा कर यथा शक्ति नैवेद्य अर्पित कर पति की दिर्घायु की मंगल कामना की गई। प्रथम समूह मे संस्कार भारती की मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद श्रीमती ब्रह्माणी कश्यप,श्रीमती ममता श्रीवास्तव,श्रीमती सीमा साहू,श्रीमती सावित्री साहू ने पूजा अर्चना की वही दुसरे दल मे श्रीमती नीलू पांडेय,श्रीमती माधवी कश्यप के साथ अन्य सदस्यों ने पूजा की,इस आयोजन को सफल बनाने मे संस्कार भारती रतनपुर के अध्यक्ष,शुकदेव कश्यप,मंत्री,दिनेश पांडेय,, कोषप्रमुख मुकेश श्रीवास्तव साहित्यकार ब्रजेश श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad