Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 7, 2021

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने जनपद पंचायत कार्यालय ओड़गी का निरीक्षण। कलेक्टर ने शारीरिक दूरी बनाकर, माॅस्क लगाकर कार्य करन एवं कंटेनमेन्ट जोन का पालने करने दिए निर्देश।

 




सूरजपुर - 07 जून 2021,आज कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने जनपद पंचायत कार्यालय ओड़गी का निरीक्षण किया। मौक पर भैयाथान एसडीएम श्री प्रकाश राजपूत, जनपद सीईओ, तहसीलदार आदि उपस्थिति थे। 





कलेक्टर ने कार्यालय के सभी कक्षों का निरीक्षण किया, कर्मचारियों को पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाकर एवं माॅस्क लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए। परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। 




कलेक्टर ने मनरेगा के तहत प्रस्तावित कार्यो की जानकारी, टारगेट, कार्यरत लेबरों आदि की जानकारी ली। बरसात के पहले डबरी, कुआं, तालाब, गहरीकरण आदि कार्य कर लिये जाने हेतु निर्देशित किया। शौचालय आदि निर्माण यदि अपूर्ण है तो पूर्ण कर लिये जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के कार्य, बरसात के पहले पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे। विधायक मद, सांसद मद, शालेय शिक्षा मद के सभी अपूर्ण कार्य तत्काल पूर्ण करायें। सचिव, रोजगार सहायकों आदि को अपने-अपने क्षेत्रो में कोरोना नियंत्रण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दे। गांव-गांव में कंटेनमेंट जोन का पालन सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने जनपद में स्थापित कंट्रोल रुम का भी निरीक्षण किया तथा पंजी में आये काॅल की जानकारी ली एवं कंट्रोल रुम मे कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा कितने काॅल किये गये  और किनको किये गये आदि की जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad