Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 11, 2021

शिवसेना के महिला स्वास्थ्य शिविर में एक्सपर्ट्स से लिया निशुल्क परामर्श, शिवसेना की पहल का किया आभार व्यक्त

शिवसेना के महिला स्वास्थ्य शिविर में एक्सपर्ट्स से लिया निशुल्क परामर्श, शिवसेना की पहल का किया आभार व्यक्त

रायपुर : शिवसेना ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और महिलाओं के निशुल्क उपचार और परमार्श के लिए महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। 

यह शिविर राजधानी के खमतराई स्थित जेठानी अस्पताल में आयोजित किया गया था। महिलाओं ने इस शिविर में आकर स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां लीं और उपचार के लिए अपना नाम भी रजिस्टर करवाया।


शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देशानुसार महिला सेना के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था।

महिला सेना नेत्री ज्योति सिंह ने बताया कि शिविर में महिलाओं ने विशेषज्ञों से निशुल्क परामर्श लिया और बिमारियों से बचाव के लिए जानकारियां लीं।

शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि वरिष्ठ विशेषज्ञों ने इस शिविर में अपना अमूल्य समय देकर लोगों के स्वास्थ्य के लिए शिवसेना के साथ अपना हाथ बढ़ाया और शिवी में आई सभी महिलाओं से वार्तालाप किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनंजय सिंह परिहार, मधुकर पांडेय, रेशम जांगड़े,सुनील कुकरेजा, शशांक देशमुख(सन्नी), ज्योति सिंह, कोमल तिवारी, शोना साहू, निधि सिंह, माधवी महानंद, विक्की निर्मलकर, संजय सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad