महेंद्र शर्मा बंटी-डोंगरगढ में आगामी 10 जुलाई दिन शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नैशनल लोक अदालत के सम्बंध में जानकारी देते हुए पैरालीगल वालेंटियर राकेश साहू ने बताया कि मेरे द्वारा नैशनल लोक अदालत की जानकारी लोगो तक पहुचाई जा रही है। इस जानकारी को व्यवहार न्यायलय डोंगरगढ की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विभा पांडेय एवं विधिक सेवा समिति प्राधिकरण डोंगरगढ की अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में पैरालीगल वालेंटियर राकेश साहू के द्वारा दी जा रही है जिसमे बताया गया है कि आगामी 10 जुलाई को लगने वाली नैशनल लोक अदालत में अगर दोनो पक्ष कार आपसी सहमति से राजी नामा करवाना चाहते है तो इस लोक अदालत में उपस्थित होकर आपसी राजी नामा कर निराकरण कर सकते है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.