Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 21, 2021

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 42 हजार नए केस, 3998 की गई जान...


 नई दिल्ली :
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद एक बार गति पकड़ती नजर आ रही है। तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में एक बार फिर दैनिक कोविड मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 42,123 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3998 लोगों की मौत हो गई। वहीं इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 30,093 मामले दर्ज किए गए थे और 374 लोगों की जान गई।

देश में आज अचानक से हुई मौत के आंकड़ों में इतनी बढ़ी बढ़ोतरी महाराष्ट्र में पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपडेट करने की वजह हुई। महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 147 मरीजों की ही मौत हुई, जबकि 3509 पुरानी मौतों को अपडेट किया गया। इससे पहले 9 जून को बिहार में भी पुरानी मौतों को अपडेट किया गया था। उस दिन देश में हुई मौतों का आंकड़ा 6,139 तक पहुंच गया था।

नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,16,337 हो गई है। इसके साथ ही 3,998 नई मौतों के बाद कुल मरने वालों की तादाद 4,18,480 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 36,977 नए डिस्चार्ज के बाद देश में इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की की संख्या 3,03,90,687 तक पहुंच गई है। हालांकि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,07,170 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 2.61% है, ये लगातार 28 दिनों से 3% से कम है। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.32% हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 31,79,469 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,52,25,632 हो गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया कि भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 18,52,140 सैंपल टेस्ट किए गए। कल यानी 20 जुलाई तक कुल 44,91,93,273 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad