रवि चाणक्य ने पिता की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनायी ( मंदिर, गुरुद्वारे में जाकर टेका माथा, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद )
गुजरात मे मिशन न्यू इंडिया एवं राष्ट्र निर्माण सेना के राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य ने अपने पिता स्वर्गीय जगत नारायण जी की 19 वी पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में गुजरात मे मानते हुवे सर्व प्रथम मंदिर, गुरुद्वारे में जाकर माथा टेकर आशीर्वाद लिया। उसके पश्चात मोदी जी की माता श्री हीराबेन जी के निवास में जाकर उनके चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात गुजरात की गलियों में कबूतरों को दाना खिलाया, कुत्तों को दूध पिलाया, गौ माताओं को गुड़ खिलाया, माता-बहनों को साड़ी वितरण किया। अपने कार्यकर्ताओं के निवास में पहुंच कर वृद्ध माताओं के आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्ञात हो कि रवि चाणक्य ने 22 जून 2004 को गुजरात से ही नरेंद्र मोदी विचार मंच की स्थापना की थी। और नेतृत्व में आज नरेंद्र मोदी विचार मंच देश के प्रत्येक प्रदेशों में संचालित हो रहा है। श्री रवि चाणक्य का नाम रवि त्रिवेदी है जो लखनऊ के रहने वाले हैं। उनकी तीव्र बुद्धि एवं चाणक्य नीति के ज्ञाता होने के कारण उन्हें चाणक्य की उपाधी से सम्मानित किया गया है। तभी से उन्हें रवि चाणक्य कहा जाता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.