Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 21, 2021

पुलिस ने अपहरण व अनाचार के फरार आरोपी को उत्तरप्रदेश से पकड़ा।

सूरजपुर - 21/07/2021,  दिनांक 16.03.2019 को थाना चांदनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री 01.03.2019 से घर से बिना बनाये कहीं चली गई किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना चांदनी में धारा 363, 365, 366, 376 भादवि व पास्को एक्ट की धारा 5, 6 के तहत विवेचना दौरान अपहृता की पतासाजी कर 05.08.2019 को उत्तरप्रदेश से बरामद किया गया, प्रकरण में आरोपी फरार था।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता ने जिले में पदस्थापना के तुरंत बाद थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर गंभीर अपराध खासकर महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में कोताही न बरतते हुए फरार आरोपियों की पतासाजी गंभीरतापूर्वक करते हुए जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में मामले में फरार चल रहे आरोपी के बारे में बीते दिन थाना चांदनी की पुलिस को नई तकनीक एवं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम जिला हसनपुर उत्तरप्रदेश पहुंची और आरोपी गुड्डू सिंह को उसके गांव के जंगल से लगभग 4 किलो मीटर पैदल चलकर घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चांदनी शिवकुमार खुटे, प्रधान आरक्षक मानसिंह, आरक्षक किशोर यादव, युवराज यादव, रौशन सिंह, विनोद सारथी व रविराज पाण्डेय सक्रिय रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad