रतनपुर
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर...प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पेट्रोल/डीजल,गैस सिलेंडर, खाद्य तेल,दाल अन्य घरेलू सामान सहित अन्य वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के ख़िलाफ़ आज चरण बद्ध विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसके पहले चरण में प्रदेश के समस्त ब्लॉकों में महँगाई के विरोध में विरोध किया गया, इसी तारमतय में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) द्वारा लगातार बढ़ती महँगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।यह प्रदर्शन अनोखा था क्योंकि इस प्रदर्शन में पेट्रोल पम्प में जाकर थाली बजाकर कर एवं लोगो से हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध दर्ज किया गया । यह विरोध 3 चरणों मे सम्पन्न होना है जो कि ब्लॉक स्तरीय हस्ताक्षर अभियान 06 को, जिलास्तरीय सायकल यात्रा 14 को एवं प्रदेश स्तरीय पैदल यात्रा 17 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सम्पन्न होना है।
उपरोक्त आंदोलन के माध्यम से पार्टी संगठन द्वारा जनआंदोलन निर्माण करने का प्रयास करना है, जो केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर ईंधन और गैस पर अत्यधिक उत्पाद शुल्क वापस लेने और महामारी तथा आर्थिक और अभूतपूर्व बेरोजगारी के समय में पहले से ही, पीड़ित उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के दबाव बनायेगी। उपरोक्त आंदोलन हस्ताक्षर अभियान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) के अध्यक्ष रमेश सूर्या, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के उपाध्यक्ष नीरज जायसवाल,महिला जिलाध्यक्ष अनिता लवहातरे ,ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेन्द्र दुबे, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजा रावत, रवि रावत,इल्यास कुरैशी, बालकृष्ण मिश्रा,कमल सोनी,मोहर खान,जमुना माथुर,रफ़ीक बेग,बी.आर.कामलसेन,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.नीलिमा सिंह, मो.शकीर,कुमारी बाईयादव,शैलकुमारी, मुन्नी बाई, रिद्धि साहू,केश्वरी दगर्जी, संगीता, सिमा,सरोज कौशिक,गीता बाई, नंदकुमारी, माधुरी बाई, प्रमिला बाई, शैलबाई जायसवाल, सुनीता सिंह राजपूत,रफ़ी अंसारी,सुरेश सूर्यवंशी,शत्रुहन सोनी,महावीर साहू,शमशेर खान,दिलशाद मिर्जा,सुधीर दुबे,दीपक नेताम, जतीन मिश्रा, अमन पटेल,रानी साहू,अमरीका राजपूत,झुल बाई धीवर, उपेंद्र नाथ गोपाल,रामशरण कौशिक,पुनिया बाई, भान सिंग जगत,गयाराम,गीतांजलि इंदुवा, नंदकुमारी, सुनीता इंदुवा,राधे प्रजापति, लक्षमी सारथी, कृष्ण कुमार, राधे प्रजापति, लखन सतनामी,दरसराम श्याम, विजय साहू, मिर्जा रऊफ बेग,उस्मान बेग,शिवशंकर धीवर, अनिल जायसवाल,प्रमोद कौशिक, सुरेंद्र कुमार,समारू केवट,पंचराम सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारि,कार्यकर्तागण,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, N.S.U.I.,सेवादल एवं अन्य प्रकोष्ठों के समस्त जन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.