अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा -- गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरी पीठाधिश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के कृपापात्र शिष्य मोहन द्विवेदी चांपा (ब्राह्मणपारा) के निज निवास पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये सद्गुरूदेव भगवान पुरी शंकराचार्य जी की श्रद्धा , भक्ति भाव के साथ फल - फूल- पत्र- नैवेद्य अर्पित कर पूजन -अर्चन किया गया। पूजन -अर्चन -आरती पश्चात फल वितरण किया गया। इस दौरान प्रात:कालीन सत्र में परहित सरिस धर्म नही भाई के सिद्धांत अनुसार आदित्यवाहिनी ईकाई के सदस्यों द्वारा पीपल एवं नीम का पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। गौरतलब है कि पूर्व कृषि विभाग से संबंधित अधिकारी रहे मोहन द्विवेदी पर्यावरणप्रेमी के साथ साथ गो भक्त हैं। स्वयं अर्धांगिनी श्रीमती आशा द्विवेदी के साथ विगत तीस वर्षों से गोमाता की सेवा करते हैं तथा वृक्ष लगाकर उनके बड़ा होने तक बच्चों की तरह देखभाल व सुरक्षा का भी ख्याल रखते हैं। मोहन द्विवेदी पीठ परिषद् के वरिष्ठ सदस्य हैं , और पुरी शंकराचार्य जी के प्रति समर्पित भाव से आस्था रखते हुये संगठन के प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय सहभागिता रखते हैं। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में संगठन के मोहन द्विवेदी , लिलेश्वर तिवारी ,पद्मेश शर्मा , भृगुनंदन शर्मा , सिद्धनाथ सोनी , पवन थवाईत , चंद्रशेखर पाण्डेय ,जमुना राठौर , आशा द्विवेदी , सत्यम गौरहा ने उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.