महासमुंद 27 जुलाई 2021/ ग्राम पंचायत बकमा के सरपंच विनोद चंद्राकर एवं उपसरपंच रोहित देवांगन की अगुवाई में समस्त ग्रामीण जन की शुभकामनाएं ले कर नवनियुक्त बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर जी के पास बधाई देने पहुंचे।
सरपंच विनोद चंद्राकर व उपसरपंच रोहित देवांगन के साथ ग्राम पंचायत बकमा के खेदू यादव, अर्जुन यादव, बलीराम राम ध्रुव, बेनीराम ध्रुव, रामाधीन ध्रुव आदि ने चंद्राकर जी को सड़क और सिंचाई संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि बूढ़ीमाई बांध के फारेस्ट एरिया साइड गहरीकरण व उलट निर्माण कर नहर से जोड़ने व नहर को दुरुस्त करने की आवश्यकता है, इससे किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकता है। उन्होंने आवागमन में परेशानियों का जिक्र करते हुए बकमा से मोरधा रोड के डामरीकरण की आवश्यकता भी बताई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.