Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 27, 2021

चंबल संभाग में 580 बीजों के नमूने जांच हेतु लिये गये

 चंबल संभाग में 580 बीजों के नमूने जांच हेतु लिये गये 


मुरैना 27 जुलाई 2021/ घटिया अमानक बीज के विक्रय को रोकने के लिये शासन की योजना के तहत खाद, बीज विक्रेताओं से सेम्पल लेकर अमानक स्थिति की जांच करायी जाती है। इसी योजना के तहत चंबल संभाग में 580 बीजों के नमूने जांच हेतु एकत्रित किये गये। इनमें से 21 नमूने अमानक पाये गये है।  

आयुक्त चंबल संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू माली साल के दौरान चंबल संभाग के तीनों जिलों से 580 बीजों के सेम्पल एकत्रित कर उन्हें जांच के लिये प्रयोगशालाओं में भेजा गया था। जांच के उपरांत 21 बीज अमानक पाये गये, इनमें से 7 बीज विक्रेताओं के रजिस्ट्रेशन निलंबित किये गये। 6 व्यवसायियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त किये और एक व्यवसायी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।  

मुरैना जिले में 287 बीजों के नमूने प्राप्त कर सभी को जांच के लिये प्रयोशाला भेजा गया, इनमें 12 बीजों के नमूने अमानक पाये गये। अमानक बीज पाये जाने पर 2 बीज व्यवसायियों के रजिस्ट्रेशन निलंबित किये गये और 6 व्यवसायियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त किये गये। 

भिण्ड जिले में 178 बीज जांच के लिये एकत्रित किये गये, सभी को प्रयोगशाला में भेजा गया, इनमें से 8 बीज अमानक स्तर के पाये गये, अमानक बीज पाये जाने पर 5 बीज विक्रेताओं के रजिस्ट्रेशन निलंबित किये गये और एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।  

श्योपुर में 115 बीजों के सेम्पल लेकर जांच के लिये भेजा गया, जिसमें से 1 बीज अमानक पाया गया। 


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad