बिलासपुर सर्व आदिवासी समाज ने 300 गाड़िया काफिला लेकर अपने 13 सूत्रीय मांगो को विधानसभा घेराव किया.
बिलासपुर जिले से 300 गाड़ियों का काफिला जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम के अगुवाइ मे रायपुर पहुँचा। जुझारू युवा नेता शिव नारायण चेचाम जिला अध्यक्ष (युवा प्रभाग) जिले भर के युवकों को लेकर रायपुर पहुंचे।
महिलाओं का कमान रंगिया प्रधान जिला अध्यक्ष (महिला प्रभाग) ने संभाला। बिल्हा क्षेत्र से भूपेन्द्र मरकाम ब्लॉक अध्यक्ष, और महासिंह नेताम ब्लॉक अध्यक्ष (युवा प्रभाग) ने अगुवाई की। मल्हार क्षेत्र से रिखीराम नेताम जिला महासचिव ने चालीस गाड़ियों मे लोगों को साथ लेकर अपना नेतृत्व साबित किया। मस्तूरी क्षेत्र से प्रेमसागर मरकाम जिला उपाध्यक्ष ने अपने लोगों के साथ सहभागिता की। सीपत क्षेत्र से रामसिंह सिदार ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी (उ.) के लोगों का प्रतिनिधित्व किया। ओमप्रकाश पैकरा ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी (द.) सैकड़ों आदिवासी जनों को लेकर पहुंचे। सुदूर शिवतराई कोटा क्षेत्र से गोपाल सिंह ध्रुव जिला उपाध्यक्ष सैकड़ों आदिवासीजनों को लेकर पहुंचे। तखतपुर क्षेत्र से परमेश्वर बिझवार संयुक्त सचिव सैकड़ों कार्यकर्ताओंके साथ धावा बोला। निरंजन पैकरा जिला उपाध्यक्ष बेलगहना क्षेत्र से सदल-बल राजधानी पहुंचे। गिरीश राज कार्यकारी अध्यक्ष कोटा ब्लॉक ने ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर राजधानी मे झण्डा गाड़ा । बद्री खैरवार संगठन मंत्री (युवा प्रभाग) बिलासपुर के खैरवार समाज को लेकर विधान सभा घेरने पहुंचे। रामचन्द्र ध्रुव जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने सर्व आदिवासी समाज को भरपूर सहयोग किया।
जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र श्याम ने राजधानी में आदिवासी जन आंदोलन मे बिलासपुर जिले धमाकेदार प्रदर्शन का श्रेय जमीनी स्तर पर काम करनेवाले ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं, समाज के क्षेत्रीय सम्मानित सियानों के अगुवाई तथा जागरूक शासकीय कर्मचारियों के सहयोग को दिया है, और उनका आभार माना है।
जिले के जागरूक आदिवासी समाज में श्री श्याम के सरल, और सबके साथ आसानी से घुलमिल जाने के स्वभाव के कारण उनके कुशल सांगठनिक कार्य क्षमता की चर्चा है। लोग कहने लगे हैँ “श्याम है तो संभव है”। .



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.