Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 9, 2021

महंगाई को लेकर कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन पेट्रोल डीजल को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।



साजा नगर पंचायत-- आज नगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई को लेकर संतोष वर्मा अध्यक्ष  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बाजार चौक साजा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पार्टी के सभी प्रवक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में महंगाई इतनी बढ़ गई है की जनता त्रस्त हो चुका है। पहले यही भाजपा सरकार महंगाई के खिलाफ तरह-तरह के धरना प्रदर्शन किया करता था। आज केंद्र में भाजपा सरकार होते हुए महंगाई आसमान पर है।पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार में क्रूड आयल 109 रुपए प्रति डालर होने पर भी कांग्रेस की सरकार में ₹67 और गैस ₹467 लगभग था। लेकिन आज क्रूड आयल औसतन ₹71 प्रति बैरल डालर होने के बावजूद भी पेट्रोल ₹98 और गैस 869रूपये हो गया है। इस महंगाई से लोगों के जेब में सीधे डाका डाला जा रहा है।इस महंगाई से जनता पुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इस महंगाई को लेकर लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।इस अवसर पर दिनेश वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत साजा,परस सिंन्हा  जनभागीदारी समिति, मनोज जायसवाल विधायक प्रतिनिधि, डेनिस यादव,जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष,ओम वर्मा पूर्व जनपद अध्यक्ष,गौतम चंद जैन कांग्रेस कमेटी,कृष्णा राठी सोसायटी अध्यक्ष साजा, पंकज राठी  सोसायटी अध्यक्ष, पार्षद दिनेश साहू,अवधेश गोयल, राजेश ठाकुर,एल्डरमैन जितेंद्र जैन,रोहित वर्मा, राजू चौहान,शरीफ खान, रमेश निर्मलकर, मनीष वर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad