Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 10, 2021

राज्य निर्वाचन आयोग ने दो नगरीय निकायों में आम निर्वाचन और चार नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी किया



रायपुर. 9 जुलाई 2021. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने भिलाई-चरोदा नगर निगम व सारंगढ़ नगर पालिका में आम निर्वाचन तथा रायगढ़ नगर निगम, बेमेतरा नगर पालिका एवं उतई व थानखम्हरिया नगर पंचायतों में उप निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी किया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 अगस्त तक निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करने के साथ इसे मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों को उपलब्ध कराया जाएगा। निर्वाचक नामावली पर    दावा एवं आपत्तियां 25 अगस्त तक दोपहर तीन बजे तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। दावा-आपत्ति के निराकरण की अंतिम तिथि 2 सितम्बर निर्धारित की गई है।


निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की साफ्टवेयर में प्रविष्टि 13 सितम्बर तक की जाएगी। 20 सितम्बर तक चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाकर पी.डी.एफ. मुद्रण के लिए जिला कार्यालय को सौंपा जाएगा। 27 सितम्बर तक अनुपूरक सूची के मुद्रण और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न कर 30 सितम्बर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad