Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 21, 2021

दो दिवस के भीतर जिले के तीन शहरी क्षेत्र में शत्-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में सौ फीसदी टीकाकरण होगा तो ग्रामीण क्षेत्र भी सुरक्षित होंगे कार्ययोजना बनाकर कर करें काम: कलेक्टर




महासमुन्द 21 जुलाई 2021/ महामसुन्द जिले के नगरीय क्षेत्र सरायपाली और पिथौरा के शत्-प्रतिशत् लोगों को कोविड टीका लगा है। कलेक्टर डोमन सिंह ने महासमुन्द, बसना, बागबाहरा और तुमगाॅव शहरी क्षेत्र के शत्-प्रतिशत पात्र लोगों को भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगें, इसकी कार्ययोजना बनायी जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने संयुक्त कलेक्टर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ए.के. हालदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इसके लिए जल्द योजना बनाकर दो दिवस के भीतर तीन शहरी क्षेत्रों बागबाहरा, बसना और तुमगाॅव में शत्-प्रतिशत टीकाकरण हो जाए यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने आज की समय-सीमा की बैठक में कहा कि शहरी क्षेत्रों में कोरोना का प्रभाव अधिक होता है। ग्रामीण और आस-पास के लोग व्यापार, व्यवसाय तथा विभिन्न जरूरी आवश्यकताओं के लिए शहर की ओर रूख करते है। इसलिए शहरी क्षेत्र के सभी पात्र लोगों को कोविड का टीका लगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग जिन्हें टीेका नहीं लगा है, उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहें। ताकि वे अपने परिजनों और आस-पास के लोगों को संक्रमित होने से बचा सकें। सहायक टीकाकरण अधिकारी डाॅ मुकुन्द राव ने बताया कि महासमुन्द में 18,939 पात्र लोगों को, तुमगाॅव शहरी क्षेत्र में 816 पात्र लोगों को, बागबाहरा शहर में 2,218 और बसना नगरीय क्षेत्र में 1,131 लोग टीकाकरण के लिए शेष है। टीकाकरण कराने के लिए लोगों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। डोर-टू-डोर जाकर भी लोगों को समझाया जा रहा है।

जिले में अब तक 4,33,792 लोगों को पहला टीका लग गया है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी 8835, फ्रंटलाईन वर्कर 5900 लोगों को शुरूआती चरण में टीकाकरण किया गया। इसी प्रकार 18-44 उम्र के 1,56,864, वहीं 45-59 उम्र के 1,46,509 हितग्राहियों को कोविड की डोज दी गयी। इसी तरह 60 उम्र से अधिक 1,08,657 पात्र व्यक्तियों को वैक्सीनेशन की पहली डोज दी गयी। इसी प्रकार 1,06,937 लोगों को कोरोना की द्वितीय डोज दी जा चुकी है। द्वितीय डोज में स्वास्थ्य कर्मी 7487, फ्रंटलाईन वर्कर 4712 को लगी है। इसी प्रकार 18-44 वर्ष के 2945 लोगों को, 45-59 उम्र के 48,264 हितग्राहियों को और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 43,529 व्यक्तियों को कोविड की दूसरी खुराक दी गयी है।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad