Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 4, 2021

संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर का सपना हुआ साकार शहर की पुरानी मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ बनेगा व्यवसायिक परिसर, संसदीय सचिव के प्रयास से 4 करोड़ 37 लाख स्वीकृत

 


महासमुंद 04 अगस्त 2021/ संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का सपना साकार होने जा रहा है। पुरानी कृषि मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। संसदीय सचिव चंद्राकर के प्रयास से इसके निर्माण के लिए 4 करोड़ 37 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है।

गौरतलब है कि वर्ष 2010 में मंडी सदस्य रहने के दौरान संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर जी ने पुरानी कृषि मंडी परिसर में उपभोक्ता बाजार व व्यवसायिक परिसर की परिकल्पना की थी। विधायक बनने के बाद उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। बाद इसके किसान उपभोक्ता बाजार स्थापना के लिए दो करोड़ चार लाख 91 हजार हजार रूपए तथा कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए दो करोड़ 32 लाख 49 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है। छग राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक ने संसदीय सचिव चंद्राकर को इसकी जानकारी दी है। 

संसदीय सचिव चंद्राकर ने बताया कि पुरानी मंडी प्रांगण में सर्वसुविधायुक्त किसान उपभोक्ता बाजार का सपना साकार होने जा रहा है। इसके निर्माण होने से किसान यहां अपनी ताजी सब्जियां व फल बेच सकेंगे। किसानों को यहां पूरी सुविधा मिलेगी। दो करोड़ चार लाख 91 हजार हजार रूपए की लागत से बनने वाले किसान उपभोक्ता बाजार में आंतरिक सीमेंट कांक्रीट रोड, बाउंड्रीवाल निर्माण, दो स्थानों पर मुख्य प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय, कार्यालय भवन, जल की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं रहेगी। इसी तरह दो करोड़ 32 लाख 49 हजार रूपए की लागत से बनने वाले कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर में 27 नग शेंडीशॉप का निर्माण किया जाएगा।

संसदीय सचिव चंद्राकर ने किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर का निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का आभार जताया है।


किसान और उपभोक्ताओं के बीच सीधे होगा व्यापार

संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि यहां किसान उपभोक्ता बाजार निर्माण होने से किसान और उपभोक्ताओं के बीच सीधे व्यापार हो सकेगा। किसानों को उनके उत्पादन का अच्छा मूल्य मिलने के साथ ही उपभोक्ताओं को उचित दाम पर ताजी सब्जियां व फल मिलेगी। यहां किसानों को पूरी सुविधायुक्त उपभोक्ता बाजार मिलेगा।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad