आकाशवाणी बिलासपुर से शिक्षक दिनेश पाण्डेय के बाल कविताओं का प्रसारण 8अगस्त को सुबह 9बजे से।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ओछिनापारा के राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक दिनेश कुमार पांडेय के बाल कविताओं का आकाशवाणी बिलासपुर से प्रसारण 8अगस्त2021 को आओ बच्चों के कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक किया जायेगा। इन बाल कविताओं में आजादी,देश हमारा,छाता, उड़ने वाला जूता,और हरेली आयी है का प्रसारण होगा। इससे पहले भी इनके गीत, कविताओं,कवि सम्मेलन का प्रसारण भी आकाशवाणी बिलासपुर से किया जा चुका है। इनके बाल कविताओं का प्रसारण होने पर नगर के साहित्यकारों, शिक्षकों, विद्यार्थियों व नगरवासियों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.