अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा -- नाबालिक लड़की से बलात्कार व मारपीट करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने काफी संघर्ष के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि दिनांक 31 जुलाई को प्रार्थी ने नवागढ़ थाने में उपस्थित हो लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की गत 30 और 31 जुलाई की दरम्यानी रात जब घर में सोई हुई थी। उसी समय आरोपी घर अंदर घुस कर इसकी लड़की को नींद में ही उठाकर घर के पीछे बाड़ी तरफ ले गया। लड़की की नींद खुलने पर जब उसने विरोध की तो उसके मुंह में रुमाल बांधकर जान से मारने की धमकी देते हुये कुछ दूर खेत में ले जाकर बलात्कार किया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वह पीड़िता को उसके घर बाड़ी में छोड़कर भाग गया। पीड़िता द्वारा परिजनों को घटना के संबंध बताने पर परिजनों द्वारा 112 डायल को फोन किया गया जिस पर डायल 112 के द्वारा पीड़िता की हालत को देखकर परिजनों के साथ शासकीय अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 290/21 धारा 450 , 363 , 376 क , 376 ख , 506 , 323 भादवि व 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये जाने पर मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर (भा.पु. से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा (रा.पु.से.) , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती दिनेश्वरी नंद (रा. पु. से.) द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के दिशा निर्देश प्राप्त होने पर नवागढ़ पुलिस ने उक्त फरार आरोपी सुरेश सूर्यवंशी पिता रामप्रीत सूर्यवंशी (उम्र 34 वर्ष) को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही करते हुये आज दिनांक एक अगस्त को न्यायालय में पेश गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह संपूर्ण कार्यवाही अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती दिनेश्वरी नंद के नेतृत्व में हुआ जिसमें निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर एक्का , महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की , आरक्षक भुनेश्वर साहू , अर्जुन यादव , दिलसाय सोनवानी , महिला आरक्षक श्वेता यादव व डायल 112 का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.