Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 12, 2021

टाइम्स स्क्वायर पर इंडियन एसोसिएशन फहरायेगा अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


न्यूयॉर्क (अमेरिका) --भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में , भारत की आज़ादी के जश्न को और ज्यादा खास बनाने के लिये अमेरिका में एक प्रमुख भारतीय प्रवासी संगठन इस बार 15 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहरायेगा। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल तिरंगा फहरायेंगे। तिरंगा फहराने के साथ साथ इस दिन कई समारोह आयोजित करेंगे। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन - न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट, 15 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराने के साथ शुरू होने वाले दिन भर के समारोहों की मेजबानी करेंगे। इस आयोजन में भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी एवं शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा (12 वर्षीय) और समीर मिश्रा (17 वर्षीय) को भी सम्मानित किया जायेगा। जिन्होंने पिछले महीने विंबलडन बायज का एकल फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं इनके अलावा कलाकार जोनिता गांधी और मिकी सिंह भी मेहमानों में शुमार होंगे। टाइम्स स्क्वायर पर पहला भारत दिवस बिलबोर्ड 24 घंटे के लिये प्रदर्शित किया जायेगा , इसके अलावा अमेरिका की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय तिरंगे के रंगों में रौशन किया जायेगा और दिन का अंत हडसन नदी पर एक शानदार क्रूज के साथ होगा जिसमें शीर्ष सरकारी अधिकारी , विशिष्ट अतिथि और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य भाग लेंगे। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने पिछले साल देश के स्वतंत्रता दिवस पर टाइम्स स्क्वायर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। यह पहली बार था जब न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित गंतव्य पर भारतीय तिरंगा फहराया गया था। एफआईए के अनुसार संगठन का इरादा टाइम्स स्क्वायर पर हर साल तिरंगा फहराने का है क्योंकि इस आयोजन का अपना महत्व है। संगठन ने कहा है कि हम इस परंपरा को जारी रखना चाहते हैं। इस साल हम टाइम्स स्क्वायर पर जो तिरंगा फहरायेंगे वह यहां फहराये गये अब तक के तिरंगों में सबसे बड़ा होगा। तिरंगा 06 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा होगा , पोल की ऊंचाई 25 फुट है। एफआईए संगठन ने कहा कि भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है , ऐसे में एफआईए 'अमेरिका में एकीकृत प्रवासी' पर केंद्रित एक अभियान शुरू कर रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad