महासमुंद,12 अगस्त 2021/ पुरे राज्य में किसानी कार्य जोरों से चल रही है , तो अधिक जगहों पर किसान खाद एवं अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त है , जिसमें किसानी पुरी तरह से बिछड़ गए है। आज बागबाहरा विकासखंड तेंदूकोना के ग्रामीणों ने सहकारी समिति में यूरिया पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने से सैकड़ों किसानों ने प्रर्दशन करते हुए चक्काजाम किया। इसके साथ ही किसानों ने अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने की भी मांग भी कि। लगभग घंटे भर तक किसानों ने प्रर्दशन किया। किसानों कि प्रर्दशन कि सूचना मिलते ही पुलिस बल ने किसानों को समझाइश दी, लेकिन किसान नहीं मानें और ठोस आश्वासन देने की बात कही। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास समिति के अधिकारियों से ठोस आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस लिया।
सुबह से युरिया लेने गए किसानों ने पहले समिति का दरवाजा बंद कर सोसाइटी के सामने पिथौरा मार्ग पर नाराजगी जाहिर करते किसान बैठ गए ।तेंदूकोना ग्रामीण सहकारी समिति के अंतर्गत 8 गांव आते है, जिसमें जो खाद भेजे वह प्रर्याप्त नहीं थे।
आपको बता दें कि समिति में तेंदूकोना, साल्हेभाठा, कलमीदादर, बांदूमुड़ा, डोकरपाली, टूरीझर, शिकारीपाली एवं भीखापाली आते हैं। किसानों को जिला सहकारी के अधिकारी के आश्वासन पर अपना प्रर्दशन बंद किया। इसके अलावा लगातार क्षेत्र में हो रहे अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या पर भी किसानों ने बताएं। तेंदूकोना ब्लॉक के जेई से चर्चा करने की मांग की। इसके बाद जेई अरुण कुमार तिग्गा भी मौके पर पहुंच गया। किसानों ने अपनी क्षेत्र में हो रहे विघूत कटौती एवं लो वोल्टेज कि समस्या बताएं । जिस पर जेई ने जल्द ही समस्या दूर करने कि बात कही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.