*स्व. रामसेवक बरेठ जी की प्रथम पुण्यतिथि मे समाजजनो ने उनके महान कार्यों को किया नमन*
स्व. श्री रामसेवक बरेठ जी ( संभागीय अध्यक्ष - छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी / बरेठ समाज संभाग बिलासपुर ) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर छ.ग. झेरिया धोबी/बरेठ समाज संभाग बिलासपुर, समाज की युवा इकाई संत गाडगे युवा संघ जांजगीर - चाम्पा के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण एवं अनेक समाजजन उपस्थित रहे ! इस अवसर पर समाज के प्रति उनके अच्छे कार्यों एवं योगदान को याद किया ! वे तीन कार्यकाल के लिए लगातार समाज संगठन मे निर्वाचित हुए ! स्व. रामसेवक बरेठ जी के कार्यकाल मे समाज मे बहुत से रचनात्मक कार्य हुए ! जिन कार्यों से समाज की ख्याति पूरे प्रदेश मे बढी ! जैसे विवाह योग्य युवक - युवती परिचय सम्मेलन , शिक्षक सम्मान समारोह , प्रतिभावान छात्र - छात्रा सम्मान समारोह एवं संत गाडगे जी जयंती समारोह ! समाज मे दिए उनके महान योगदान के कारण वे सदैव समाजजनो के दिल मे अमर रहेंगे ! शत् - शत् नमन ! उनकी स्मृति मे गृह ग्राम अमरुवा के विभिन्न स्थानों मे वृक्षारोपण अभियान चलाया गया !


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.