महासमुंद 04 अगस्त 2021/ छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, संत श्री यति यतन लाल के पुण्य तिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी शेष नारायण नामदेव ने आज बच्चों को कोरोना से बचाव हेतु , नगर के बृजराज प्राथमिक शाला एवं शिशु संस्कार केन्द्र में जाकर पहली से पांचवीं तक के बच्चों को निःशुल्क मास्क का वितरण किया।
शेष नारायण नामदेव ने कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर, शासकीय कार्यालय, पुलिस विभाग, एवं राहगीरों को कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा के लिए हजारों मास्क का निःशुल्क वितरण किया था।
संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने भी शेष नारायण नामदेव के नेक कार्य कि प्रशंसा कि है।
शेष नारायण जी ने कहा कि अपने एवं अपने परिवार को कोरोना महामारी से बचने के लिए शासन का दिशा निर्देश का पालन अवश्य करें , भीड़ भाड़ से बचें , सामाजिक दूरी का पालन करें एवं मास्क का उपयोग तो बहुत ही आवश्यक है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.