बिलासपुर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबंधित डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में विधि के विद्यार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन की सुविधा सत्र 2017-18 से समाप्त कर दी गई थी जिसे पुनः प्रारंभ करने की लगातार मांग विद्यार्थियों की ओर से की जा रही थी परंतु बीते 3 वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा इस पर कोई भी विचार नहीं किया गया था विधि संकाय के विद्यार्थियों द्वारा पिछले 3 वर्षों से लगातार ज्ञापन एवं पत्राचार कर विश्वविद्यालय से पुनः प्रारंभ करने की मांग कर रहे थे जिस पर दिनांक 11/08/21 को अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक में विधि के विद्यार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन की सुविधा पुनः प्रारंभ करने का फैसला लिया गया l
सहायक कुलसचिव सीएचएल टंडन द्वारा विधि संकाय में पुनर्मूल्यांकन की सुविधा को समाप्त करने के निर्देश दिए गए थे उस वक्त भी विद्यार्थियों ने इसका पुरजोर विरोध किया था परंतु उस वक्त ना तो कुलपति जी डी शर्मा ने नाही कुलसचिव इंदु अनंत ने इस पर कोई रुचि दिखाई वही जब से अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के नए कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेई जी आए हैं तब से विद्यार्थियों के हित के कार्य शीघ्र ही पूरे कर दिए जा रहे है आज विधि के विद्यार्थि कुलपति जी को धन्यवाद ज्ञापित करने विश्वविद्यालय पहुंचे परंतु वह वहां मौजूद नहीं थे उसके पश्चात हमने कुलसचिव महोदय डॉक्टर सुधीर शर्मा जी को गुलाब के फूल भेंट कर छात्र हित में निर्णय लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं महाविद्यालयों में ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं प्रारंभ करने का आग्रह किया और महाविद्यालय द्वारा ही विद्यार्थियों का ऑनलाइन फ्रॉम भरवाने का निवेदन किया l
कुलसचिव से मिलने वालों में मुख्य रूप, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय सचिव मनीष मिश्रा, राजेश, अखिलेश साहू, महेश साहू, विक्रांत श्रीवास्तव, विकास विश्वकर्मा, विशाल कोरी, संदीप थावाई, चीतराम साहू,आशीष मौर्य, सतीश सिंह, सुमित गुप्ता, अंशुमन चंद्रा, हिमांशु कोरी, लोकेश पटेल, राहुल दास आदि मौजूद थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.