
छुरिया-ताहिर खान :- आजादी के 75 वां वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर अमृत महोत्सव के अवसर पर मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नारी शक्ति जन संवाद कार्यक्रम में महिला शश्क्तिकरण को बढ़ावा देने आत्मनिर्भर बनाने देश के विभिन्न राज्यों के महिला स्वयं सहा. समूह बहनो से चर्चा की और आज हमारा देश 70 लाख महिला स्व.सहा. समूह NRLM (बिहान) एव अजिविका मिशन के माध्यम से 8 करोड़ महिलाएं जुड़ी है.औऱ अपने अलग क्षेत्र जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ साथ अपने परिवारों का भरणपोषण में जिम्मेदारी के साथ में सामाजिक कार्यो में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है.

महिला स्व.सहायता समूहों की महिलाएं द्वारा बनाये जा रहे विभिन्न प्रकार के वस्तुओं को ई पोर्टल के माध्यम से जोड़ने के लिए माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रेरित किया गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, श्रीमती मीना पुजेरी सभापति वन समिति जनपद पंचायत छुरिया, सीईओ प्रतिक प्रधान, बीपीएम धनंजय गंजीर, पीआरपी दुर्गा सिन्हा, रजनी साहू, उत्तरा निषाद, वर्षा चौधरी, रामेश्वरी, रंगीला, सिन्धु, मंजुलता, संगीता, सुसीला, हेमबती, तामीन, रूखमणी, देवकुंवर, बसंती, रेणुका सहित बड़ी संख्या में बिहान NRLM महिला स्व.सहा. समूह के महिलाएं उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.