अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने तार चोरी करने और उसे खरीदने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि प्रार्थी नोहर लाल खूंटे पिता श्रीराम उम्र 55 साल साकिन मिस्दा ने थाना नवागढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी निजी भूमि पर घेरा करने के लिये तार मंगाया था , घेरा करने के बाद कुछ बंडल बचे थे जिसे अपने घर आंगन में रखा था। जिसमें से दो बंडल तार दिनांक आठ और नौ अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 309/21 धारा 379 भादवि कायम किया गया। इस मामले की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर शिवरीनारायण भोगहा पारा के कृष्णा कुमार यादव पिता पिता छउरा यादव को पूछताछ किया गया।
पूछताछ में उसने उक्त तार को चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के उस तार को ग्राम मिस्दा के ही शांतनु दिवाकर पिता शुकालू दिवाकर उम्र 29वर्ष को बेचना बताया। इसके बाद नवागढ़ पुलिस ने चोरी के दो बंडल तार कीमती छह हजार रुपये को जप्त कर व दोनों आरोपियों कृष्णा कुमार यादव पिता छउरा यादव उम्र 28 वर्ष ग्राम शिवरीनारायण एवं शांतनु दिवाकर सुकालू दिवाकर 29 वर्ष ग्राम मिसदा नवागढ़ को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह कार्यवाही नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू , आरक्षक मोहन साहू , अर्जुन यादव , भुनेश्वर साहू , रामदेव साहू का सराहनीय योगदान रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.