जिला ब्यूरो प्रमुख मनोज गोस्वामी
महासमुंद 22 अगस्त 2021/भाजपा मंडल खल्लारी का आवश्यक बैठक दिनांक 19/8/2021 को मंगल भवन खल्लारी में संपन्न हुआ।बैठक में मुख्य रूप से चुन्नीलाल साहू जी लोकसभा सांसद महासमुंद,मंडल प्रभारी मोती साहू,मंडल सहप्रभारी महेंद्र जैन की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ। बैठक मे में सांसद जी ने केंद्र सरकार की महती योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को आग्रह किया।
अंतिम व्यक्ति यह योजना पहुंचे इसका बूथ स्तर पर विशेष कार्यक्रम बनाकर एवम राशन दुकानों में रूप रेखा बनाकर प्रधानमंत्री मोदी जी का कैरी बैग का वितरण किया जाना है।
इसके पश्चात भाजपा मंडल खल्लारी की समीक्षा बैठक की गई जिसमे संगठन की आगामी कार्ययोजना बनाई गई।समीक्षा बैठक मंडल प्रभारी मोती साहू,मंडल सहप्रभारी महेंद्र जैन ने लिया।साथ ही भाजपा महिला मोर्चा मंडल खल्लारी का भी बैठक संपन्न हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से धरम दीवान मंडल अध्यक्ष खल्लारी, माननीय जिला कोषाध्यक्ष थानसिंह दीवान ,मंडल महामंत्री संजय साहू,पूनम चंद्राकर,मंडल उपाध्यक्ष नंद निषाद,कृष्ण कुमार साहू,कल्पना सिन्हा महिला मोर्चा अध्यक्ष खल्लारी,मंडल मंत्री भारती साहू,महिला मोर्चा महामंत्री चांदनी साहू,लोकेश पनुरिया भाजयुमो विशेष आमंत्रित सदस्य, पुरन सबर अ ज ज अध्यक्ष मंडल खल्लारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष भुनेश्वर लोधी,हीरा साहू किसान मोचा उपाध्यक्ष मंडल खल्लारी,ह्रदय ध्रुव, स्वराज साहू,निर्मल सिन्हा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मंडल खल्लारी,और बहुत से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.