न्यायाधीश, द्वारा उप जेल बैहर, का किया निरीक्षण
न्यायाधीश गण द्वारा उप जेल बैहर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता संबंधी जांच की गई एवं विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन।
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्रीमान अमरनाथ केसरवानी के निर्देशानुसार न्यायाधीश गण द्वारा उप जेल बैहर का निरीक्षण किया गया उप जेल बैहर में बंद विचाराधीन बंदियों से चिकित्सीय सुविधा जांच एवं उपचार, पीने के पानी की सुविधा, शौचालय की साफ सफाई, संबंधी पूछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश गण द्वारा बंदियों से दिए जाने वाले भोजन की मात्रा व गुणवत्ता संबंधी पूछताछ की गई। उप जेल बैहर में बंदियों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया जिसमें देखा गया कि कोई भी बंदी निर्धारित अवधि से अधिक अवधि के लिए न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध तो नहीं है साथ ही यह भी देखा गया कि कोई बंदी सजा भुगतने के बाद भी अभिरक्षा में निरूद्ध तो नहीं है न्यायाधीश गण द्वारा बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जानने के लिए स्वयं के द्वारा खाना खाकर देखा गया।
जेल निरीक्षण के साथ ही बंदियो की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बंदियों को कानून संबंधी छोटी-छोटी जानकारी दी गई। जिन बंदियों के मामलों में पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं है या जो बंदी स्वयं से अधिवक्ता नियुक्त करने में सक्षम नहीं है उन्हें शासकीय पर अधिवक्ता दिलाए जाने संबंधी जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान श्री आनंद गौतम प्रथम जिला एवं सत्र न्यायधीश बैहर, श्री मधुसूदन जंघेल, व्यवहार न्यायाधीश, श्री पंकज सविता व्यवहार न्यायाधीश पर श्री रामनारायण नाग सहायक जेल अधीक्षक सहित जेल स्टाफ उप जेल बैहर उपस्थित थे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.