बेलगहना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही में 9 लीटर महुआ शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।
बेलगहना। बिलासपुर एसपी दीपक झा और एडिशनल एसपी रोहित झा(ग्रामीण) द्वारा अवैध शराब की बिक्री रोकने हेतु जारी निर्देशानुसार पुलिस चौकी बेलगहना ने 01 अगस्त 2021 को बानाबेल निवासी रामायण सिंह खुसरो के घर छापामार कार्यवाही कर 9 लीटर महुआ शराब जप्त किया।आरोपी से 5 लीटर की जरकिन और 2-2 लीटर के प्लास्टिक बोतल में कुल 9 लीटर शराब घर से बरामद किया।आरोपी ने अवैध शराब बिक्री हेतु शराब रखना स्वीकार किया है।आरोपी पर धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में प्रआ- 431, आरक्षक 144,687 की अहम भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.