
महासमुंद12 अगस्त 2021/ सुश्री ममता ठाकुर तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार में पदस्थ नायब तहसीलदार को दिनांक 10 अगस्त 2021 को निलंबित किया गया है। सुश्री ममता ठाकुर नायब तहसीलदार सिमगा को एक विडियो में मात्र पटवारी के कथन के आधार पर निलंबित किया गया, जो पीड़ादायक व खेद जनक है। यह कि कोई भी व्यक्ति/कर्मचारी अपने विधि प्रतिकूल कृत्य /दोष को यदि अपने उच्चाधिकारी पर आरोपित करता है तो साक्ष्य से उसकी पुष्टिकर सत्यता की जांच की जानी चाहिए। सुश्री ठाकुर के मामले में न ही उन्हें नोटिस दिया गया, न ही उनका पक्ष सुना गया और न ही सुश्री ठाकुर के विरुद्ध किसी प्रकार का साक्ष्य उपलब्ध है। सुश्री ठाकुर का निलंबन न ही व्यावहारिक है, और न ही विधि अनुकुल है। इस प्रकार की कार्यवाही से हम सभी साथियों के मनोबल टूटा है। राजस्व अधिकारी प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसका मनोबल बनाये रखना शासन प्रशासन के लिए आवश्यक है।
सभी नायब तहसीलदार विषम परिस्थितियों के बीच रह कर अपने दायित्व का निर्वहन करते है। कार्यालय/तहसील परिसर में पक्षकारों के अलावा विभिन्न प्रकार के अवैधानिक कृत्यों में संलग्न व्यक्ति भी सक्रिय रहते है। हमारे द्वारा पारित निर्णय से असंतुष्ट पक्ष व अधिवक्ता तथा अपना स्वार्थ पूरा न होने पर उन व्यक्तियों के द्वारा हम पर आये दिन आरोप प्रत्यारोप आरोपित करते हैं। इन विपरीत परिस्थितियों में भी हम तहसीलदार व नायब तहसीलदार विधि के अधीन रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते है और जब इस संबंध में साक्ष्य विहीन शिकायत शासन प्रशासन के समक्ष पेश किया जाता है तो पक्ष चुने बिना निलंबन/कार्यालय संलग्न जैसे कार्यवाही शासन प्रशासन के द्वारा की जाती है जो उचित नहीं है। संघ ऐसे कार्यवाही का विरोध करता है।
संघ के माध्यम से मांग करते है कि सुश्री ममता ठाकुर नायब तहसीलदार के निलंबन आदेश पर पुनर्विचार करते हुए निःशर्त बहाल किया जाये। निःशर्त बहाली नही होने पर संघ विरोध में लामबंद होने मजबूर होगें। हने आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आपके द्वारा हमारी मांगो पर सदभावना पूर्वक विचार किया जायेगा। आज जिले के राजस्व अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सुश्री ममता ठाकुर के निलंबन आदेश पर पुनःर्विचार करने के लिए ज्ञापन सौंपी। इस अवसर पर तहसीलदार महासमुन्द प्रेमूलाल साहू, रमेश मेहता, देवेन्द्र नेताम, सूरज बंछोऱ, नीता अल्सरे, राममूर्ति दीवान, गगन शर्मा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.