Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 18, 2021

गौवंश परिवहन कर रहे कंटेनर को किया जप्त 04 आरोपी गिरफ्तार ।

 गौवंश परिवहन कर रहे कंटेनर को किया जप्त 04 आरोपी गिरफ्तार ।


सिवनी पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतिक द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण वे कार्यवाही हेतु जिले के सभी थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।


दिनांक 17 /09/ 2021 को रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि लखनादौन की ओर से कंन्टेनर क्रमांक आर जे 14 जी एच 19 98 में गौवंश को भरकर नागपुर की ओर कत्लखाने ले जा रहे हैं।

                       सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मरावी एवं अनुविभागीय (पुलिस) लखनादौन के के अवस्थी द्वारा थाना प्रभारी छपारा को  मय पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।


थाना प्रभारी छपारा के हमराह पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थान पर रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा सिवनी छपारा बायपास पर नाकाबंदी कर चैकिंग लगाई गई । पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कंटेनर क्रमांक आर जे 14 जीएच 1998 को घेराबंदी कर रोका गया। कन्टेनर का चालक एवं उसका साथी पुलिस को देखकर का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। कन्टेनर को खोल कर देखने पर कन्टेनर के अंदर 52 नग गौवंश एवं अन्य दो व्यक्ति कन्टेनर के डाला के अंदर मिले। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः पुष्पराज प्रजापति निवासी पेचकी बाबली जिला बंूदी राजस्थान ( वाहन चालक ) एवं अमीन खां पिता नन्हे खां निवासी गडढा पहाडिया मुबारक मस्जिद सदर टोंक , राजस्थान ( वाहन स्वामी ) होना बताया। एवं दो अन्य आरोपियों ने अपने नाम क्रमशः महबूब बंजारा पिता बाबू बंजारा एवं आसीन पिता बाबू बंजारा दोनो ग्राम ग्रामई इस्लामपुरा थाना नुक्कड जिला टोंक राजस्थान बताये। पुलिस द्वारा सभी गौवंश को सुरक्षित बीझावाडा गौशाला भिजवाया गया। उक्त चारो आरोपियों के विरूद्ध थाना छपारा में अप.क्रमांक 451/21 धारा 4.6.9 गौवंश अधीनियम 6.7 म.प्र. कृषक पशु परीक्षण 11 ( घ ) पशु कू्र्ररता निवारण अधीनियम 66/192 मो.व्ही.एक्ट प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। जिसमें कन्टेनर की कीमत 20 लाख रूपये ऑंकी गई है।

इस कार्य में थाना प्रभारी अभिषेक चौधरी ( प्रशिक्षु डीएसपी ) उप निरिक्षक जयशंकर उईके,कार्य.प्र.आर.राजकुमार कार्य.प्र.आर.53 जयेन्द्र बघेल आर.249 राजेन्द्र कटरे,चालक आर.चालक 336 नरेश अहीरवार का सराहनीय योगदान रहा


सीएन आई. न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad