खैरागढ़:-आषाढ और सावन में बारिश को तरस रहे नदियों को भादों ने भिगोया, नदियों के ऊफान के
बाद बांध बैराज और टैंक फुल,
कई जगहों पर ओवर फ्लो से निकाल रहे पानी, मौसम खुलने से मिलने लगी राहत,
खैरागढ़ । लगातार बारिश के चलते नदियों के उफान पर होने के बाद इलाकें के आधा दर्जन से अधिक बैराज बांध सहित जलसंरक्षण के लिए बनाए गए टैंक लबालब हो गए है । आषाढ़ और सावन में पानी के लिए तरसानें वाली बारिश भादों में मेहरबान है पिछले लगातार सप्ताह भर से इलाके में बारिश का असर है । इलाकें के सबसे बड़े बैराज प्रधानपाठ को सप्ताह भर में ही लबालब होनें के कारण दो बार गेट खोलनें पड़ गए । नवांगांव बांध में भी बारिश के बाद जंगलों का पानी लबालब भरनें के चलते दो दिनों से पानी छोड़ना पड़ रहा है । गंजीगंजहा बांध में भी फिलहाल भरान क्षमता पहले से काफी ज्यादा हो गई है । चिचोला स्टापडेम रूसे टैक, लमानी टैंक, साल्हेवारा टैंक में भी फिलहाल लबालब पानी भरा है कई टैंकों में अतिरिक्त पानी होने से उलट में भी भरपूर पानी निकाला जा रहा है
प्रधानपाठ हुआ शांत, आमनेर कम, मुस्का में जारी है दबाव
प्रधानपाठ में जलस्तर कम होने के बाद आमनेर नदी में फिलहाल पानी का दबाव कम हो गया है। आमनेर के ऊफान पर होने के चलते शहर सहित इलाकें में बाढ़ का खतरा बढ़ गया था। बुधवार को दोपहर बाद बैराज में जल स्तर घटने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है । इधर नवांगांव बांध में भी लबालब पानी के चलते इसे रिलीज किया जा रहा है जिसके कारण मुस्का नदी में पानी की तेज धार जारी है । आमनेर नदी पर प्रधानपाठ से शहर तक बनाए गए चार एनीकट भी लबालब है इसमें सिवनी रपटा, खम्हारडीह, कुम्ही और धरमपूरा एनीकट रपटा शामिल है फिलहाल एनीकटों के गेट पूरी तरह खोल दिए गए है । मुस्का नदी में शहर के दाउचौरा में बनें एनीकट में भी पानी ऊपर से निकल रहा है ऐसे में वहाँ भी गेट खोले गए है ।
मौसम खुला तो मिली राहत
गुरूवार को दोपहर होतें मौसम पूरी तरह खुलनें के बाद शहर सहित इलाके को बड़ी राहत मिली । लगातार बारिश और बादल के चलते पिछले तीन दिनों से बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया था । बारिश के कारण आवाजाही अटक गई थी तो ग्रामीण इलाकों में भी कामकाज ठप्प हो गया था । नदियों के ऊफान पर होने के चलतें बाढ़ के खतरे की आशंका से आम लोग सहित प्रशासन भी हलाकान हो गया था। गुरुवार सुबह बादल छटें और सूर्य के दर्शन हुए तब जाकर राहत मिली । बताया गया कि फिलहाल दो तीन दिन बारिश की संभावना कम जताई गई है ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.