खैरागढ़:-*विधायक श्री देवव्रत सिंह की अनुशंसा एवं प्रयासों से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में 1 करोड़ 1 लाख की लागत से बनेगा स्टाफ क्वार्टर*
खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह की अनुशंसा एवं अथक प्रयासों से खैरागढ़ विधानसभा विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। विकास की इसी कड़ी में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में 1 करोड़ 1 लाख की लागत से 3 स्टाफ क्वाटर निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में कार्यरत स्टाफ के निवास हेतु क्वाटर की कमी लगातार बनी हुई थी। नए स्टाफ क्वाटर के निर्माण की स्वीकृति हेतु विधायक श्री सिंह लगातार प्रयासरत थे। उनकी इस मेहनत को सफलता मिलते हुए राज्य शासन द्वारा 42 लाख की लागत से एक F टाइप क्वाटर, 31 लाख की लागत से एक H टाइप क्वाटर तथा 28 लाख की लागत से एक G टाइप क्वाटर के निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि विधायक श्री सिंह जी के प्रयासों से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान के नवीन भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। जिसके पश्चात समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई हेतु 3 नए स्टाफ क्वाटर निर्माण के लिए 1 करोड़ 1 लाख की राशि स्वीकृत हुई है।
क्षेत्र की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से जुड़ी सुविधाओं में हो रही लगातार वृद्धि के लिए विकासखंड चिकित्सा अधिकारी छुईखदान डॉ मनीष बघेल ने विधायक महोदय को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। साथ ही विधायक श्री देवव्रत सिंह जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी, वन मंत्री मो. अकबर जी तथा प्रभारी मंत्री जिला राजनांदगांव श्री अमरजीत भगत जी का धन्यवाद व्यक्त किया है।
*CNI न्यूज़ के लिए सोमेश कुमार लहरें की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.