विधायक के हाथों पाया शिक्षा सारथी ने सम्मान।
खैरागढ़ । शासकीय प्राथमिक शाला श्यामपुर विकासखंड छुई खदान जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की शिक्षा सारथी अमेरिका धुर्वे एवं रंजीता यादव को कोरोना जैसी महामारी के समय बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में निरंतरता लाने के लिए एवं खुशनुमा माहौल देने
के लिए शिक्षिका शिवांगी पसीने के मार्गदर्शन में सहयोग करते हुए सराहनीय कार्य करने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विधायक माननीय देवव्रत सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया
कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी में भी प्राथमिक शाला श्यामपुर ने संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था एवं विकास खंड स्तर प्रतियोगिता में भी शामिल हुए कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में भी प्रगति पत्र से सम्मानित हुए ।
अमेरिका धुर्वे अपने कार्यों के लिए जानी जाती है उनका कहना है कि यह सब मुझे अपनी शिक्षिका की प्रेरणा से प्राप्त हुआ है और मैं इसके लिए अपनी शिक्षिका के साथ साथ सभी अधिकारियों को धन्यवाद देती हूं और इसी तरह से मेरे प्रेरणा स्रोत बन कर मेरे साथ हमेशा रहे यही आशा करती हूं इस कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुनील मिश्रा पढ़ाई तू हर द्वार नोडल अधिकारी गिरेंद्र सुधाकर वंदना मिश्रा स्रोत समन्वयक सुजीत चौहान शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षा सारथी सम्मिलित थे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.