शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह का 164 वी बलिदान दिवस पर कलश यात्रा तथा आमसभा ( बम्हनी में 52 गढ़ सेवा समिति के द्वारा किया गया कार्यक्रम ) बालाघाट ।
बैहर के बम्हनी ग्राम के शंकर शाह चौक पर 52 गढ़ सेवा समिति के द्वारा बैहर विधायक संजय उइके के मुख्य आतिथ्य में तथा बैहर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती भागवंती सैयाम की अध्यक्षता में एवं सेवा निवृत्त प्राचार्य एफ.एस. कमलेश, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा सिंह, देवलाल भास्कर, किसान ट्रेक्टर संघ के अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे, एन. एस. कुम्हरे, एन. सी. भलावी, सरपंच प्रमोद तराम, सरपंच रामसिंह टेकाम, के विशेष आतिथ्य में राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस बम्हनी चौंक में मनाया गया। सर्व प्रथम कलश यात्रा बड़ा देव के स्थान पर जाकर पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात शंकर शाह चौक में शंकर शाह की स्टेचू पर माल्य अर्पण किया गया। मंच पर आतिथियो द्वारा राजा शकंर शाह, कुँवर रघुनाथ शाह , भगवान बुद्ध, तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र में पूजा अर्चना किया गया। सभा मे सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.