*खैरागढ़:-सलिहा आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दे रहे खेल खेल में शिक्षा*
खैरागढ़। ब्लाक के ग्राम पंचायत सलिहा सरपंच दुलेश्वरी सेवन वर्मा द्वारा आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया गया । इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना वर्मा द्वारा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षण विधि द्वारा शिक्षा प्रदान किया जा रहा था मौके पर बच्चों का उत्साह देख सरंपच द्वारा कार्यविधि की प्रशंसा की गई । इस दौरान दुलेश्वरी वर्मा ने आंगनवाड़ी में संचालित पोषण आहार का भी निरीक्षण किया। ग्राम सलिहा आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता सुलोचना वर्मा और सहायिका टोमन यादव द्वारा प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सलिहा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र की गतिविधियों का नियमित जांच किया जा रहा है। इस अवसर पर उपसरपंच कुंजल राम वर्मा, किरण वर्मा, डीलेश्वरी वर्मा, प्रभा वर्मा, प्रीति वर्मा, प्रकाश यादव, गणपत राम वर्मा उपस्थित थे।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.