Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 18, 2021

खैरागढ़:-कर्मचारियों की अटकी एक्सग्रेसिया राशि के लिए बैंक अध्यक्ष नवाज से मिलें संघ पदाधिकारी

 खैरागढ़:-कर्मचारियों की अटकी एक्सग्रेसिया राशि के लिए बैंक अध्यक्ष नवाज से मिलें संघ पदाधिकारी



खैरागढ़। जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव कर्मचारी संघ द्वारा संघ के उपाध्यक्ष अमित नामदेव की अगुवाई में सहकारी बैंक के प्रशासक नवाज खान से भेंटकर सहकारी बैंक कर्मचारियों की एक्सग्रेसिया राशि सहित अन्य लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा कर उसे त्वरित रूप से पूर्ण करने की मांग दोहराई गई । कर्मचारियों को हो रही मानसिक परेशानी का हवाला देतें संघ उपाध्यक्ष नामदेव नें प्रशासक खान को बताया कि कर्मचारियों की एक्सग्रेसिया राशि की मांग पर लंबे समय से कार्यवाही नहीं होनें से कर्मचारी हताश है । जबकि समय सीमा में ही इसका निराकरण किया जाना था । जिला सहकारी बैंक प्रशासक नवाज खान ने इस दौरान कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा के बाद इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर इसका जल्द से जल्द निराकरण करने का भरोसा दिलाया और कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है । कर्मचारियों की हितों से संबंधित कार्यवाही जल्द ही शुरू की जाएगी । इस दौरान कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष अमित नामदेव सहित सहसचिव राममिलन सिंह और कार्यकारिणी सदस्य संजय साहू और अश्विनी साहू भी मौजूद रहे । जिला सहकारी बैंक में पिछले दस सालों से अटके पदोन्नति प्रक्रिया को संघ की मांग के बाद प्रशासक नवाज खान द्वारा त्वरित रूप से पूरी किए जानें और पदोन्नति आदेश जारी किए जाने को लेकर भी संघ नें खान के प्रति कर्मचारी हित की कार्यवाही त्वरित रूप से किए जाने पर आभार जताया ।

*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad