जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 24 को
कलेक्टर डॉक्टर राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय सिवनी के तत्वावधान ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से 24 सितंबर शुक्रवार को नगरपालिका स्थित मानस भवन सिवनी में जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें देश एवं प्रदेश की विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
नियोजकों द्वारा ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर ,सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर ,बीमा एजेंट सेल्स एक्सिकेटिव, कॉल सेंटर ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच के इच्छुक आवेदक जो कक्षा 5 वी 8 वीं 12वीं आइटीआई और स्नातक तक उत्तीर्ण है। अपने समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिचय पत्र ,अंकसूची, दो पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर मेले में उपस्थित हो। हेतु मार्ग व्यय देय नहीं होंगा।
सीएन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.