अम्बाह में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगो की हुई मौत
लोकेशन अम्बाह मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश जिला मुरैना से ब्यूरो चीफ वीरेंद्र परिहार की रिपोर्ट
अम्बाह में आज पोरसा चौराहे पर पत्थर के फड़ पर खड़े 3 लोगो की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई क्योंकि शहर में आज सुबह से हो रही झमाझम बारिश की वजह से ये लोग छुपने के लिए पत्थर के फड़ पर खड़े हो गए थे
मरने वाले तीनो लोग अलग अलग गांव के है मरने वाले लोगो के नाम रामवीर तोमर पुत्र साहिब सिंह निवासी रुअर उम्र 60 वर्ष ये रिटायर्ड फोजी थे दूसरा लोकेंद्र सिंह तोमर पुत्र बाबू सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी गोले की घड़ी तीसरा धर्मवीर प्रजापति पुत्र भागीरथ उम्र18 वर्ष निवासी पूठ की मृत्यु हो गयी सूचना मिलते ही अम्बाह थाने के द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया सूचना की खबर से पूरे अम्बाह में एक दम सन्नाटा सा छा गया
अस्पताल में अम्बाह के बीजेपी विधायक कमलेश जाटव भी मौजूद रहे और उन्होंने मृत लोगो के परिवार के लिए सरकार से जो भी मदद होगी वो दिल वाई जाएगी एवं एसडीएम राजीव समाधिया एसडीओपी अशोक सिंह जादौन ने मृतको का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सोप दिया गया




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.