सिवनी से
*लखनादौन नगर परिषद को मिला आईएसओ आवार्ड*
*लखनादौन:-* आज नगर परिषद लखनादौन को सुव्यवस्था एवं स्वचछता के उत्कृष्ठ कार्यो के लिए जिला कलेक्टर श्री राहुल हरिदास फटिंग द्वारा आईएसओ आवार्ड सटिर्फिकेट सौंपा गया। जिसे नगर परिषद अध्यक्ष श्री लियाकत अली खान ने प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के अग्रज भ्राता लखनादौन नगर परिषद के पूर्व क्रियाशील , मिलनसार अध्यक्ष स्व. जितेन्द्र राय जी द्वारा अपने अनुज भ्राता के कुशल मार्गदर्शन व पार्षदों के सहयोग से नगर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिए भारी प्रयास किया गया। जिसके परिणामस्वरूप नगर परिषद लखनादौन को आज आईएसओ आवार्ड सर्टिफिकेट मिला। जिसे जिला कलेक्टर द्वारा अध्यक्ष श्री लियाकत अली खान एवं प्रभारी सीएमओ श्री गजेन्द्र पांडे को सौपा गया।
सीएन आई न्यूज़ शिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.