साहू समाज का चुनाव तुमड़ीबोड में इन्द्रसेन व खुज्जी में भुवन हुए निर्वाचित।
डोंगरगांव- जिला साहू संघ राजनांदगाँव के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ डोंगरगांव के अध्यक्ष अमरनाथ साहू के मार्गदर्शन में डोंगरगांव तहसील के तुमड़ीबोड परिक्षेत्र का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद हेतु त्रिकोणीय मुकाबला में इन्द्रसेन साहू विजयी हुए इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मनोज साहू व पूर्णिमा साहू, संगठन सचिव हेमंत साहू, सहसचिव गोपाल साहू व मनीषा साहू, उप कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, अंकेक्षक भगवान दास साहू निर्वाचित हुए है ।
इसी तरह खुज्जी परिक्षेत्र के चुनाव में भी अध्यक्ष पद हेतु त्रिकोणीय मुकाबला रहा जिसमें भुवन साहू निर्वाचित हुए, शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें उपाध्यक्ष पद पर संवलदास साहू व महेश्वरी साहू, संगठन सचिव संजय कुमार साहू, सहसचिव घनश्याम साहू व विमला साहू, उप कोषाध्यक्ष मोहन साहू, अंकेक्षक धनराज साहू चुने गए ।
निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला महामंत्री अमरनाथ साहू के द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा तहसील के पदाधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक हेमंत साहू, रामप्रकाश साहू, सुरेन्द्र साहू, चुनाव अधिकारी नोहर दास साहू, दौवा राम साहू, लविन्द्र साव, हरिशंकर साहू, भारत साहू, हिरदे राम साहू, श्रीमती इन्दु साहू, हेमसिंग साहू पुरषोत्तम साहू, दयालू साहू, द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया । इस तहसील संरक्षक सोनूराम साहू, जिला साहू संघ राजनीति प्रकोष्ठ के संयोजक मदन साहू, जिला उप कोषाध्यक्ष भुवाल साहू ,जिला अंकेक्षक अंजोर सिंह साहू, खेलूराम साहू, सुन्दर लाल साहू, खुमान साहू, चुन्नी लाल साहू, जमुना साहू, दीपक साहू आदि प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.